ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल

अयोध्या में मिली हार पर CM सरमा ने दी पहली प्रतिक्रिया : कहा - कहीं जीतेंगे तो कहीं हारेंगे भी : PM तो मोदी ही रहेंगे

08-Jun-2024 02:07 PM

By First Bihar

DESK : लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके बाद जिस लोकसभा सीट की चर्चा सबसे अधिक हो रही है वह है अयोध्या और इसकी वजह है बीजेपी का यहां से चुनाव हार जाना। इसके बाद भाजपा को लेकर तरह -तरह की बात कही जा रही हैं। अब इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।


हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, कि देश में कुल 543 लोकसभा सीट हैं। ऐसे में कहीं जीतेंगे तो कहीं हारेंगे भी। लेकिन पीएम तो नरेंद्र मोदी ही बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बन रहे हैं। वे चौथी बार भी पीएम बनेंगे। हिमंता बिस्वा सरमा शनिवार को अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे और इसी दौरान उन्होंने यह बातें कही। 


उन्होंने कहा कि देश में कुल 543 लोकसभा सीटें हैं। कहीं हारेगा, कहीं जीतेगा। मोदी तो पीएम हो ही गए। भगवान राम के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बन रहे हैं। इससे पहले जवाहर लाल नेहरू तीन बार पीएम बने थे। लेकिन मुझे खुशी है कि मोदी चौथी बार भी पीएम बनेंगे। हिमंता बिस्वा सरमा ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि अचानक देश में ईवीएम और चुनाव आयोग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बंद हो गए हैं। किसी को कोई आइडिया है कि ऐसा क्यों हुआ? मुझे इसे लेकर चिंता हो रही है।  


बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए ने कुल 293 सीटों पर जीत हासिल की है। जिसमें बीजेपी ने अकेले 240 सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां बीजेपी सिर्फ 33 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी है। जबकि एनडीए को 36 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, INDIA गठबंधन के खाते में कुल 43 सीटें आई हैं। अकेले सपा ने ही 37 सीटों पर जीत हासिल की है।