ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / एक्सिस बैंक के ATM में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां…

एक्सिस बैंक के ATM में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां…

12-Sep-2024 12:37 PM

By First Bihar

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां  दरभंगा जिले के कोतवाली थाना के पास एक्सिस बैंक के एटीएम में गुरूवार की अहले सुबह अचानक आग लग गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर पूरी तरह से आग को कंट्रोल कर लिया है। 


जानकारी के अनुसार, जिले के कोतवाली थाना के पास एक्सिस बैंक के एटीएम में गुरूवार की अहले सुबह अचानक आग लग गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं, आग लगने से आसपास अफरा तफरा का माहौल हो गया था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, साथ हीं अग्निशमन विभाग को भी दी गई। सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। तबतक एटीएम पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। 


बताया जा रहा है कि, गुरुवार की सुबह लोगो की आंखे खुली, तो देखा कि एटीएम में आग लगी हुई है और एटीएम धधक के जल रहा है। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी जबतक मौके पर पहुंचती, तबतक स्थानीय लोगो ने किसी तरह आग को फैलने से रोके रखा। 


जिसके बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर पूरी तरह से आग को कंट्रोल किया। अगर समय रहते आग पर काबू नही पाया जाता, तो आसपास के दुकानो में भी आग लग जाती। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। वही आग लगने के पीछे कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है। लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सुबह जब लोगो की नींद खुली, तो देखा कि ATM में आग लगी हुई है। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग की वजह से एटीएम मशीन सहित अंदर के सभी समान जलकर राख हो गए। हांलाकि एटीएम को अभी तक खोल कर देखा नही गया है की एटीएम के अंदर पैसे सुरक्षित हैं या नहीं।