मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
29-May-2023 11:02 AM
By First Bihar
ARA: भोजपुर में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का खेल काफी पुराना है। अवैध वसूली को लेकर पुलिस की वर्दी पहले भी कई बार दागदार हो चुकी है।अवैध वसूली के आरोप में जिले में पिछले तीन साल में दारोगा समेत करीब एक दर्जन से अधिक पुलिस के जवान जेल भेजे जा चुके हैं बावजूद भोजपुर पुलिस के जवान अपनी आदतों से बाज नही आ रहे हैं। रविवार को पुलिस ने रात के अंधेरे में बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली करते दो सिपाही और एक सैप जवान को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबित तीनों पुलिस जवानों की ड्यूटी डायल 112 में लगी थी। शनिवार की देर रात चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान गांव के पास तीनों पुलिस जवान गाड़ी खड़ी कर बालू लदे ट्रकों के ड्राइवरों से अवैध वसूली कर रहे थे। एएसपी चंद्रप्रकाश पुलिस टीम के साथ रात्री गश्ती पर निकले थे, तभी उनकी नजर अवैध वसूली कर रहे जवानों पर पड़ी और उन्होंने ने तीनों जवानों को रंगेहाथ धर दबोचा।
गिरफ्तार जवानों में सैप हवलदार ड्राइवर रविशंकर सिंह, सिपाही शिव कुमार और विजय प्रसाद शामिल हैं। इनके बास से अवैध वसूली के 1030 रुपये भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।