ब्रेकिंग न्यूज़

‘कयामत तक बाबरी नहीं बनेगी, कानून तोड़ने वालों को जहन्नुम मिलेगा’, सीएम योगी का बड़ा बयान ‘कयामत तक बाबरी नहीं बनेगी, कानून तोड़ने वालों को जहन्नुम मिलेगा’, सीएम योगी का बड़ा बयान Ghooskhor Pandit controversy: “घूसखोर पंडत” मूवी का टाइटल बदलेगी नेटफ्लिक्स, विवाद के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में मेकर्स ने दी जानकारी Ghooskhor Pandit controversy: “घूसखोर पंडत” मूवी का टाइटल बदलेगी नेटफ्लिक्स, विवाद के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में मेकर्स ने दी जानकारी UTS on Mobile shutdown: इस दिन से बंद हो जाएगा जनरल टिकट वाला UTS एप, रेलवे ने यात्रियों को दिया यह सुझाव UTS on Mobile shutdown: इस दिन से बंद हो जाएगा जनरल टिकट वाला UTS एप, रेलवे ने यात्रियों को दिया यह सुझाव Career News: अगर आपका भी विदेश में पढ़ाई और नौकरी पाने का सपना है, तो लग सकती है ठोकर; जानिए क्या है इसके पीछे की वजह BPSC TRE-4 : इस महीने जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन, इस बार नए नियमों के साथ हो सकती है परीक्षा; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar News: बिहार में बुलडोजर एक्शन को लेकर भारी बवाल, ग्रामीणों के बीच झड़प; पुलिस ने संभाला मोर्चा बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब

अवैध संबंध में पति की हत्या, ममेरे देवर से चल रहा था पत्नी का अफेयर

 अवैध संबंध में पति की हत्या, ममेरे देवर से चल रहा था पत्नी का अफेयर

26-Jun-2022 01:32 PM

VAISHALI: वैशाली के हाजीपुर थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां पत्नी के बुलाने पर ससुराल गये युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि युवक की पत्नी ने ही उसकी हत्या कर दी है. युवक के पिता का कहना है कि अवैध संबंध में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को मार डाला. 


मामला मामला हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मोहल्ले का है. मृतक जितेंद्र कुमार सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला गांव का निवासी था. लेकिन वह ग़ोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़ीया गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था. उसकी शादी 15 साल पहले नगर थाना के हथसारगंज मोहल्ला निवासी दिनेश सिंह की बेटी माला देवी के साथ हुई थी. 


परिजनों के अनुसार, महिला का पति के ममेरे भाई से अवैध संबंध था. इसी वजह से उसकी मारपीट कर हत्या कर दी गई. मृतक के पिता ने कहा कि देर रात 3 बजे उन्हें उसके समधी का फोन आया कि आपके बेटे की तबीयत बिगड़ गई है. मैं जब पहुंचा तो बेटे की मौत हो चुकी थी. अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी माला देवी ने अपने पति पर मारपीट का केस महिला थाना में दर्ज कराया था. बताया जा रहा है कि नितेश ने अपने एक दोस्त प्रमोद कुमार सिंह के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है.  


इधर, पुलिस पत्नी माला देवी, उसके भाई राजीव कुमार सिंह और मां तेतरी देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि आरोपी नितेश और प्रमोद फरार है। हत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.