RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
04-Dec-2020 05:55 PM
By Neeraj Singh
SAHARSA : सहरसा पुलिस ने बीते एक दिसम्बर को बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के तिरी हरकुट्टा गांव निवासी पुलकित पासवान हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि हत्या में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
हत्याकांड के पीछे मृतक पुलकित पासवान का गांव में ही एक आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध बताया जा रहा है. आपको बता दें कि बीते एक दिसम्बर को बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज के पीछे पानी भरे गड्ढे से पुलकित पासवान का पुलिस ने शव बरामद किया था. आरोपियों ने पुलकित पासवान की मछली मारने वाले धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया था. जिसके बाद मृतक की पत्नी ने बैजनाथपुर ओपी में हत्या का मामला दर्ज कराया था.
एसपी राकेश कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि एक महिला से अवैध संबंध की वजह से पुलकित पासवान की हत्या की गई थी. जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर गिरफ्तार आरोपी ने भी हत्या की बात स्वीकार की है.