ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद

अवैध संबंध के शक में बीच सड़क पत्नी को मार डाला, बचाने की बजाय लोग वीडियो बनाते रहे

28-Feb-2021 11:57 AM

DESK : पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने बीच सड़क पर उसकी निर्मम हत्या कर दी. पति ने चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया जिसके बाद काफी देर तक वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ी रही. आसपास के लोगों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा लेकिन किसी ने उसे अस्पताल तक पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई. मामले की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. 


पूरी घटना उत्तर प्रदेश के मड़ियांव थाना क्षेत्र के प्रीति नगर की बताई जा रही है जहां रफीक नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी अफसाना की अवैध संबंध के शक में हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 


इधर आरोपी पति का कहना है कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध था. उसने अपनी पत्नी को ऐसा करने से मना किया था और गांव चलने की बात कही थी. रफीक का कहना है कि उसकी पत्नी ना ही उसे तलाक दे रही थी और ना उसके साथ गांव चलने को राजी थी. इसलिए गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी.