ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान

अवैध संबंध का विरोध करने पर युवक की हत्या, बदमाशों ने धारदार हथियार से मारकर किया मर्डर

12-May-2021 09:02 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक 22 वर्षीय युवक की तेज हथियार से हमला कर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की हत्या की है. इधर घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. 


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतक की पहचान सांख तरैया निवासी मोहम्मद मुताहिर के लगभग 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आसिफ के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने तेज हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. जानवर की छटपटाहट और शोरगुल सुनकर पड़ोसी ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी लेकिन जब तक ग्रामीण घटनास्थल पहुंच पाते तब तक अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.


परिजनों ने बताया कि मृतक खाना खाने के बाद अपने डेरा पर सोने गया था और सोए अवस्था में देख अपराधियों ने उसकी हत्या की. ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिन पहले अवैध धंधे में लिप्त एक महिला के साथ उसका विवाद हुआ था और उसने जान से मारने की धमकी दी थी. उन्होंने दावा किया है कि उस महिला के इशारे पर उसके गुर्गों ने घटना को अंजाम दिया है. 


वहीं, मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मुफस्सिल थाना प्रभारी का कहना है कि युवक की सोए अवस्था में अपराधियों के द्वारा तेज धार वाले हथियार से हमला कर हत्या की सूचना मिली है. फिलहाल पुलिस के द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.