ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / news / आवास सहायक का वीडियो हुआ वायरल, काम कराने के बदले मांगे इतने रुपए

आवास सहायक का वीडियो हुआ वायरल, काम कराने के बदले मांगे इतने रुपए

11-Jan-2024 11:50 AM

By First Bihar

MUZZAFFARPUR : बिहार सरकार द्वारा भी अपने राज्य के सभी वर्ग के नागरिकों के लिए आवास सुविधा प्रदान करने हेतु बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को घर की मरम्मत के लिए 1,20,000 रुपए की सहायता प्रदान की जाति है। ताकि, वह  इस राशि का लाभ प्राप्त कर अपने घर की मरम्मत अच्छे से कर सके। लेकिन, आए दिन इस योजना में घोटाला और घूसखोरी का मामला निकल कर सामने आता रहता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है। जहां एक महिला से इस योजना को लेकर रिश्वत लिया जा रहा है। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर में इन दिनों रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ़ देखा जा रहा है कि मुख्यमंत्री आवास योजना में लाभ लेने के नाम पर लोगों से खुल्लम खुल्ला रिश्वत लिया जा रहा है। इस वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि, इस योजना के तहत ग्रामीणों इलाकों में जमकर  रिश्वत स्वरूप ररुपए की उगाही की जा रही है। हालांकि, फर्स्ट बिहार की सटीकता की पुष्टि नहीं करता है। 


वहीं, इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है आवास सहायक के द्वारा रिश्वत का खेल खेला जा रहा है। इस वायरल वीडियो के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड के अहियापुर पंचायत में रिश्वत लेने वाला कोई  बिचौलिया नही बल्कि आवास सहायक विपेश कुमार है। जो मुख्यमंत्री आवास योजना मे लाभुको से रिश्वत लेते हुए नजर आ रहे हैं। 


उधर, इस बारे में नाम नहीं छापने पर ग्रामीण बतलाते हैं कि कई महिलाओं से आवास के बदले यह राशि ली जा रही थी। जिसका विडियो बनाकर लोगों ने सोशल  मीडिया प्लेटफार्म पर वारयल कर दिया। ऐसे में अब जिस तरह से यह वीडियो वायरल हो रहा है। यह रिश्वत का खेल कही न कहीं जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके महागठबंधन के सरकार पर एक बेमानी का दाग है।