अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
22-Jun-2022 12:10 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली जिले के महनार बाजार से ऑटो चोरी कर भाग रहे दो चोरों को लोगो ने खदेड़ कर पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना के बाद पहुंची महनार थाने की पुलिस ने चोरों को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई। घटना को लेकर ऑटो चालक रमेश पासवान के अनुसार वह हाजीपुर से पैसेंजर लेकर महनार आया था।
पैसेंजर को महनार बाजार में खाली के बाद ऑटो चालक रमेश ऑटो को महनार बाजार नगर परिषद कार्यालय के समीप सड़क साइड खड़ा कर टॉयलेट चला गया। इसी दौरान मौका पाते ही चोरों ने ऑटो को लेकर भागने की कोशिश की। ऑटो चोरी होते देख रमेश पासवान शोर मचाते हुए चोरों का पीछा करने लगा, जिसके बाद चोरों को महनार स्टेशन रोड प्रखंड कार्यालय के पास पकड़ लिया गया और जमकर पिटाई कर दी।
गुस्साए लोगो ने चोरों को पिटाई के बाद पुलिस के पहुंचने तक चोरों को ऑटो में बांधकर रखा। सूचना के बाद पंहुची महनार थाने की पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाकर थाने के आई। फिलहाल आगे की कारवाई की जाएगी।