ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले गौतम गंभीर ने रोहित और विराट को लेकर...

ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले गौतम गंभीर ने रोहित और विराट को लेकर दिया बड़ा अपडेट, पोंटिंग पर करारा प्रहार

11-Nov-2024 02:56 PM

By First Bihar

DESK : भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम हाल ही में न्यूजीलैंड से बुरी तरह से सीरीज हारी है। इसके बाद से लगातार जिन खिलाड़ियों पर सवाल उठ रहे हैं उनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम शामिल है। इसके अलावा गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाइल को भी सवाल किए जा रहे हैं। इन सबके के बीच ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले रिकी पोंटिंग ने कोहली को लेकर बड़ी बात कही है। अब इन्हीं बातों को लेकर गौतम गंभीर ने अपनी प्रतिकिया जाहिर की है.


भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कोच गौतम गंभीर ने बॉडर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर विदेश जाने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।जिसमें उन्होंने भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली का खुलकर समर्थन किया। इतना ही नहीं गंभीर ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बातें कहीं है वह ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग के तरफ से भारतीय टीम पर की गई आलोचना का जवाब माना  जा रहा है। पोंटिंग ने भारतीय टीम की कुछ कमजोरियों पर सवाल उठाए थे। आइए, जानते हैं गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की पांच जरूरी बातें।


गंभीर ने कहा कि रोहित और कोहली भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं और उनका अनुभव और मेहनत ही टीम की असली ताकत है। उन्होंने पोंटिंग के बयान को गलत बताया और कहा कि ये दोनों किसी से भी कम नहीं हैं। गंभीर ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम पर पूरा भरोसा है। उन्होंने बताया कि टीम का अच्छा प्रदर्शन ही उनकी असली ताकत है और वे हमेशा अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े रहेंगे।


वहीं  बिना किसी का नाम लिए, गंभीर ने पोंटिंग के बयान को "अनुचित" बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अपने खेल से खुद को साबित कर चुके हैं और उन्हें बाहरी बातों की परवाह नहीं है। गंभीर ने भारतीय युवाओं से कहा कि वे बड़ी आलोचनाओं से प्रभावित न हों और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दें।गंभीर ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा हैं, लेकिन खिलाड़ी का धैर्य और मेहनत ही उसकी असली जीत होती है।