Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
27-Nov-2020 06:19 PM
DESK : तीन एकदिवसीय मैचों की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ने इंडिया को 66 रन से हरा दिया. इस मैच में हार्दिक पंड्या और शिकर धवन की पारी बेकार चली गई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 50 ओवर में 375 रन बनाये. ऑस्ट्रेलिया की पारी में कप्तान आरोन फिंच और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़ा. इस बड़े स्कोर का पीछा कर भरा रही मेहमान टीम 308/8 पर ही सिमट गई.
टीम इंडिया की शुरुआत तो अच्छी रही और पहले विकेट के लिए मयंक अग्रवाल व शिखर धवन के बीच 53 रन की साझेदारी हुई, लेेकिन मयंक 22 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान विराट 21 रन और श्रेयस अय्यर भी 2 रन के पवेलियन लौटने के बाद हार्दिक पांड्या ने धवन के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला. हार्दिक पंड्या अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने से चूक गए. उन्होंने 76 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 90 रन की पारी खेली. ये हार्दिक पांड्या के वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी है.
इस सीरीज के पहले वनडे मैच में शिखर धवन और हार्दिक पांड्या ने जीत की कुछ उम्मीद जगाई लेकिन धवन के 74 रन बनाकर आउट होने के बाद उम्मीद टूट गई. हालांकि हार्दिक पांड्या ने कोशिश की, लेकिन वे भी 90 रन बनाकर आउट हो गये. उसके बाद जडेजा भी कुछ खास नहीं कर सके और स्कोर पहुंच से बाहर हो गया. 50 ओवर खेलकर भारत ने आठ विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाये और 66 रन से मैच गंवा दिया.