ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / शिक्षक ने स्टूडेंट के साथ किया रेप, पीड़िता ने खुद को लगाईं आग,...

शिक्षक ने स्टूडेंट के साथ किया रेप, पीड़िता ने खुद को लगाईं आग, बोली- संडे को जबरदस्ती बुलाता था

30-Nov-2020 04:00 PM

AURANGABAD :  जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक शिक्षक ने अपनी छात्रा के साथ बलात्कार जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद पीड़िता खुद को आग लगा ली है. उसकी इलाज चल रही है. इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बिहार के औरंगाबाद जिले की है. जहां हसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. रेप का आरोप पीड़िता ने अपने ही कोचिंग टीचर के ऊपर लगाया है. पीड़िता ने बताया कि शिक्षक छठ पूजा का प्रसाद खाने के बहाने उसके घर आया और फिर अकेला पाकर उसने गलत काम किया. 


नाबालिग पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी टीचर संडे को भी कोचिंग में जबरदस्ती बुलाता था. छुट्टी के दिन कोचिंग में नहीं जाने को लेकर शिक्षक उसकी पिटाई भी करता था. पीड़िता ने बताया कि वह इस घटना को सहन नहीं कर पाई और उसने किरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया.


जब परिजनों ने पीड़िता को लेकर रेफरल अस्पताल हसपुरा पहूंचे, उसके बाद यह मामला प्रकाश में आया. आरोप यह भी है कि परिजन पुलिस को सूचना देते रहे, लेकिन 6 घन्टे बाद भी पुलिस फर्ज ब्यान लेने नही पहुँची. जिसके कारण अस्पताल के फर्श पर बिना इलाज के 6 घण्टो से अधिक छोड़ दिया गया. जब मीडिया घटना की कवरेज करने गई तो पुलिस भी हरकत में आई.


आरोपी शिक्षक थाना क्षेत्र के खुटहन गांव निवासी रंजन कुमार है. वह पचरुखीया बाजार में ग्लोबल इंसिच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कम्प्यूटर का क्लास लेता था. जो कई बार संस्थान में ही अपनी हवश का शिकार बनाने की कोसिस की ,लेकिन छात्रा समझ नही पाई. तो छठ में प्रसाद का बहाना बनाकर आरोपी टीचर ने छात्रा के घर जाकर उसके साथ हैवानियत की.