राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
17-Feb-2022 05:41 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : बड़ी खबर औरंगाबाद से है, जहां संपत्ति के विवाद में पिता और भाई ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के छोटकी कदियाही गांव की है। जहां गुरुवार को संपत्ति विवाद में पिता और बड़े बेटे ने मिलकर छोटे बेटे की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।
इस दौरान बीच बचाव कर रहे तीन लोगों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी पिता रमेश मेहता और उसके बड़े बेटे मिथिलेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ में जुटी है।
बताया जाता है कि 38 वर्षीय मृतक मिंटू मेहता अपने खेत में पटवन करने के बाद दोपहर में घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से ही घात लगाए पिता और पुत्र ने मिंटू पर चाकू से हमला बोल दिया। इसी दौरान आसपास मौजूद लोग बीच बचाव करने के लिए दौड़। बीच बचाव कर रहे लोगों पर भी बाप-बेटे ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें गांव के ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई।