मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
12-Jan-2023 04:26 PM
AURANGABAD: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वे एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने औरंगाबाद में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बेखौफ अपराधियों ने क्रशर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी है। तीन की संख्या में आए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
औरंगाबाद में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। आए दिन अपराध की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। वहीं पुलिस कुंभकरणी नींद में सोई हुई है। औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में 3 की संख्या में आए अपराधियों ने नींद में सो रहे क्रेशर मालिक सत्येंद्र सिंह को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया और आराम से चलते बने।
बताया जाता है कि अहले सुबह 45 वर्षीय सत्येंद्र सिंह अपने घर में सोए हुए थे तभी तीन की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने सोए अवस्था में सत्येंद्र सिंह पर गोलियां दाग दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि सत्येंद्र सिंह खून से लथपथ पड़े हैं।
जब तक परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक ओबरा थाना के चेचाढ़ी गांव के रहने वाले थे और गिट्टी का व्यवसाय करते थे। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।