ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

औरंगाबाद में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, गोह थाने की पुलिस और एसटीएफ ने दबोचा, लेवी रसीद सहित कई सामान बरामद

08-Aug-2023 09:29 AM

By First Bihar

AURANGABAD: औरंगाबाद की गोह थाने की पुलिस ने एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो हार्डकोर नक्सलियों को पेमा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों नक्सली काफी दिनों से फरार चल रहा था। इनके पास से लेवी मांगने वाली रसीद को बरामद किया गया है। 


वही इनके पास से एक देसी लोडेड सिक्सर, एक देसी लोडेड कट्टा, 16 जिंदा कारतूस, बुकलेट और बाइक जब्त किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक देशी लोडेड सिक्सर, एक देसी लोडेड कट्टा, 16 जिंदा कारतूस, लेवी वसूली से संबंधित रसीद, बुकलेट व बाइक बरामद किया गया है।


गिरफ्तार हार्डकोर नक्सलियों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के लाठीबार गांव निवासी रोहित राय उर्फ प्रकाश उर्फ धर्मराज मोर और बंदेया थाना क्षेत्र के सोसुना गांव निवासी प्रमोद यादव के रूप में हुई है। औरंगाबाद एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। 


एसपी ने बताया कि हार्डकोर नक्सलियों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। एसपी ने यह भी बताया कि इन नक्सलियों के पास से लेवी रसीद मिला है जिससे यह पता लगाया जा रहा है कि इन्हे कौन-कौन लेवी दे रहे थे। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।