ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

02-May-2021 03:28 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. प्रशासन के लाख दावों के बाद भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का सिलसिला जारी है. एक बार फिर जिले में डबल मर्डर से सनसनी मच गई है. हत्या की ये दो घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों की बताई जा रही हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 


पहला मामला नवीनगर थाना क्षेत्र के पांती गांव का बताया जा रहा है जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान पोखराही गांव निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है. घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक शनिवार की रात पांती गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था जहां से वह अपने घर लौट आया था. परंतु किसी कारण वह रात में फिर पांती गांव चला गया. आज सुबह घर में उसे न पाकर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी. तभी ग्रामीणों से सूचना मिली कि पांती गांव में किसी ने गोली मारकर  उसकी हत्या कर दी है जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 


प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों ने उसके कनपटी में गोली मारी है. घटना की जानकारी देते हुए नवीनगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस कांड में जो लोग भी शामिल होंगे, वह किसी भी कीमत पर बख्से नहीं जाएंगे. घटना के बाद पांती गांव में दहशत का माहौल कायम है.


दूसरी घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर की बताई जा रही है जहां पूर्व से चले आ रहे  विवाद के कारण हुई मारपीट में एक वृद्ध की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी. वहीं 4 लोग घायल बताये जा रहे हैं जिनमें 2 की हालत गंभीर है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.


घटना के बारे में मृतक के भतीजे नवीन कुमार ने बताया कि गांव में एक बारात आई थी और उसमें घर के अधिकतर लोग शामिल होने गए थे. इसी बीच मौके का फायदा उठाकर संजय पासवान ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ घर पहुंचकर भाभी के साथ छेड़खानी और मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच पुलिस के आने के बाद सभी फरार हो गए. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां इलाज के क्रम में वृद्ध की मौत हो गई. इधर पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है.