राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
11-Feb-2021 10:06 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : बिहार में बेखौफ अपराधी आये दिन बड़ी वारदात अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं. पुलिस क्राइम को रोकने में विफल साबित हो रही है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. मुजफ्फरपुर के बाद औरंगाबाद में भी अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घायल की पहचान सुदामा दास के रूप में की गई है, जो रफीगंज नगर पंचायत में टैक्स वसूलने का काम करता था. घायलावस्था में सुदामा को इलाज के लिए रफीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. रफीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच चल रही है. जख्मी युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.