ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद: लाइन होटल की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, भारी...

औरंगाबाद: लाइन होटल की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

26-Mar-2022 10:13 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: औरंगाबाद में होटल की आड़ में नशीले पदार्थ का कारोबार चलाया जा रहा था। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को लगी छापेमारी कर नशीले पदार्थ के साथ पुलिस ने मौके से एक शख्स को दबोचा। जोगिया स्थित खालसा लाईन होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी।


खालसा लाइन होटल से पुलिस ने 60 ग्राम भूरे रंग का पाउडर, काले रंगा का टीकिया 14 ग्राम, भूरे रंग का टिकिया 30 ग्राम, लाल रंग का कैप्सूल 14 ग्राम, हरा गुलाबी रंग का कैप्सूल 30 ग्राम, सुखा हुआ पोस्ता 18 किलो, पीसा हुआ भुस्सी (डोडा) 11 किलो व एक मोबाइल बरामद किया गया है।


पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। होटल से भारी मात्रा में अफीम-डोडा एवं अन्य नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हे गुप्त सूचना मिली कि एनएच-19 जीटी रोड पर जोगिया से सटें लाइन होटल पर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ का स्टाॅक जमा कर रखा गया है। 


इस सूचना पर उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर गौतम शरण ओमी के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष छापेमारी टीम गठित की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खालसा लाइन होटल पर छापेमारी की। छापेमारी में सुखा हुआ पोस्ता का खोला 18 किलो, पीसा हुआ भुस्सी(डोडा) 11 किलो, एक प्लास्टिक के पन्नी में 60 ग्राम भूरे रंग का पाउडर, एक प्लास्टिक के पन्नी में काले रंग की टीकिया 14 ग्राम, भूरे रंग की टिकिया 30 ग्राम, लाल रंग का कैप्सूल 14 ग्राम, हरा-गुलाबी रंग का कैच 30 ग्राम एवं एक मोबाईल बरामद किया गया। 


इस मामले में होटल में नशीला पदार्थ रखने एवं खरीद-बिक्री करने के आरोप में होटल के मालिक पंजाब के गुरुदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक थाना के पनवाझौगी निवासी बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 


मामले में बारुण थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शम्भू प्रसाद यादव के लिखित आवेदन पर भादवि की धारा-8, 15, 17, 18, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत बारूण थाना कांड सं-117/22  दर्ज कर होटल मालिक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस  गोरख धंधे में और कौन-कौन शामिल है इसका पता लगाया जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासा किया है।