ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद : लालू प्रसाद के समधी के गार्ड को मारी गोली, हालत गंभीर,...

औरंगाबाद : लालू प्रसाद के समधी के गार्ड को मारी गोली, हालत गंभीर, आपसी रंजिश में गोली मारने की आशंका

11-Feb-2022 08:36 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के समधी राव रणविजय सिंह के घरेलू गार्ड दिनेश यादव को शुक्रवार को सरेशाम गोली मार दी। घायल गार्ड को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र में शमशेरनगर बन बिगहा गांव की है।


बताया जा रहा है कि घायल गार्ड दिनेश राजद सुप्रीमो के समधी के घर हिच्छन बिगहा से ड्यूटी कर शुक्रवार की शाम अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह अपने गांव में पानी टंकी के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली दिनेश के पेट में जा लगी। गोली की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक अपराधी फरार हो चुके थे।


आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पीएनसीएच रेफर कर दिया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले दिनेश के परिवार की महिलाओं का घास काटने को लेकर गांव की ही कुछ औरतों के साथ विवाद हुआ था। जिसको लेकर गांव की ही रहनेवाली सुमित्रा देवी ने दाउदनगर थाना में गांव के महेश यादव, नीरज कुमार, सच्चिदानंद यादव, दिनेश कुमार, अरविंद यादव, अर्जन यादव, पूजा देवी, मीना देवी एवं रौशन कुमार को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में खुन्नस थी। घटना को इसी विवाद जोडक़र देखा जा रहा है।