ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद: हार्डकोर नक्सली शिव भुईया गिरफ्तार, पुलिस टीम को पुुरस्कृत किया जाएगा

औरंगाबाद: हार्डकोर नक्सली शिव भुईया गिरफ्तार, पुलिस टीम को पुुरस्कृत किया जाएगा

05-Jun-2021 03:37 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: गुप्त सूचना के आधर पर अम्बा थाना पुलिस ने हार्डकोर नक्सली शिव भुईया को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी देते हुए ASP अभियान ने बताया कि नक्सली शिव भुईया ढिबरा थाना क्षेत्र के दुलारे गांव का रहने वाला है। जो फिलहाल झारखंड के पलामू स्थित अपने ससुराल जहाना गांव में रह रहा था और वहां रहते हुए नक्सली गतिविधियों में शामिल था। 


नक्सली शिव भुईया इन दिनों किसी नक्सली वारदात को अंजाम देने के फिराक में लगा था। तभी इस बात की सूचना पुलिस को लग गयी। अम्बा थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद संडा मेला स्थल के पास से उसे धड़ दबोचा गया। पुलिसिया पूछताछ के क्रम में उसने नक्सली गतिविधियों में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। 


एएसपी ने बताया कि उसके ऊपर ढिबरा, देव, अम्बा सहित कई थानों में मामले दर्ज हैं। वह कई कांडों में शामिल था। फिलहा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। नक्सली शिव भुईया की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। जिसे गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। एएसपी ने बताया कि अम्बा थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती, ढिबरा थानाध्यक्ष सूर्यवंश कुमार, दारोगा अनंत कुमार सहित कई पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।