ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद में प्रेग्नेंट महिला की हत्या, दहेज के लिए ससुराल वालों ने पीट-पीटकर...

औरंगाबाद में प्रेग्नेंट महिला की हत्या, दहेज के लिए ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मार डाला

01-Jun-2021 10:28 AM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले से सात महीने की गर्भवती महिला की हत्या कर शव को फंदा से लटकाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. परिजनों ने मृतका के ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी पीट-पीटकर हत्या कर शव को फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 


घटना जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के चिरैला होल्ट गुमटी के पास की बताई जा रही है. हत्या की सूचना जैसे ही मृतका के पिता और अन्य परिजनों को लगी, वे दौड़े दौड़े घटनास्थल पहुंचे और जहां देखा कि उनकी बेटी की मारपीट कर गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी गयी है. मृतका के पिता हरिहरगंज थाना क्षेत्र के टेम्बा गांव के रहने वाले हैं. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना जम्होर थाना को दी और पुलिस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. 


मृतका के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी सरिता की शादी बड़े ही धूमधाम से जम्होर के चिरैया होल्ट गुमटी निवासी सुदेश्वर पासवान के साथ बड़े ही धूमधाम से की थी. मगर शादी के बाद लगातार दहेज को लेकर उनकी बेटी को न सिर्फ प्रताड़ित किया जाता था बल्कि मारपीट भी की जाती थी. इसको लेकर भी कई बार समझौते किये गए लेकिन बावजूद इसके दहेज और देने का दबाव बनाया जाने लगा. 


मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि आखिरकार जब उनकी इच्छाओं की पूर्ति नहीं हुई तो उसे मारपीट कर फांसी पर लटका दिया गया. फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.