ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

ATS ने सीमा हैदर को हिरासत में लिया, पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन आया सामने

17-Jul-2023 08:47 PM

By First Bihar

DESK: पूरे देश में इस वक्त पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की लव स्टोरी चर्चा का विषय बन गई है हालांकि अब उसपर पाकिस्तानी एजेंट होने के भी बात कही जा रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि यूपी की एटीएस ने सीमा हैदर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। सीमा नेपाल के रास्ते अपने ब्यॉफ्रेंड सचिन से मिलने के लिए पाकिस्तान से यूपी पहुंची थी, तभी से वह एटीएस की रडार पर थी।


एटीएस की पूछताछ में सीमा हैदर का पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन सामने आया है। यूपी एटीएस की टीम चैट और अन्य सबूतों के आधार पर उससे पूछताछ करेगी। यूपी एटीएस ने सीमा हैदर की आईडी को हाई कमीशन के पास भेजा था, जिसकी छानबीन में यह जानकारी निकलकर सामने आई है कि सीमा का भाई पाकिस्तान की सेना में सैनिक है और उसका चाचा पाकिस्तानी आर्मी में सूबेदार है। जानकारी सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गई है। फिलहाल यूपी एटीएस की टीम सीमा हैदर से पूछताछ कर उसके भारत आने की हर एक जानकारी ले रही है और छानबीन में जुट गई है।


यूपी पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सीमा हैदर पाकिस्तानी नागरिक है और उसकी प्रेम कहानी किसी के गले नहीं उतर रही है। ऐसे में देश की सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर सकती हैं। बता दें कि दावा किया गया है कि सीमा और सचिन मीणा पबजी खेलने के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए और वहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई थी। इसी साल 13 मई को सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। सीमा हैदर का प्रेमी सचिन ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा में किराना की दुकान चलाता है, जहां दोनों एकसाथ रहते हैं।