ब्रेकिंग न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

ATS ने छपरा से रिटायर शिक्षक के बेटे को दबोचा, कश्मीर से जुड़े आतंकी कनेक्शन का खुलासा

ATS ने छपरा से रिटायर शिक्षक के बेटे को दबोचा, कश्मीर से जुड़े आतंकी कनेक्शन का खुलासा

16-Feb-2021 09:23 AM

SARAN : छपरा में रिटायर शिक्षक के बेटे को एटीएस ने  गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि  जम्मू कश्मीर के आतंकियो जुड़े कनेक्शन को लेकर उसे गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान रिटायर शिक्षक महफूज अंसारी के 25 वर्षीय पुत्र जावेद के रुप में की गई है. रिपोर्ट के अनुसार जावेद ने कश्मीर के मुश्ताक नाम के एक युवक को 7 पिस्टल मुहैया करायी थी, जिन्हें पाक आतंकियों तक पहुंचाया गया था. 

गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद उसे सारण के मढ़ौरा थाना इलाके के देव बहुआरा के पैतृक घर से दबोचा गया है.  इस बारे में डीजीपी एसके सिंघल ने बताया कि बिहार पुलिस जम्मू-कश्मीर पुलिस के संपर्क में है. हमें जो सूचनाएं मिली हैं, उसपर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं. रविवार को जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने खुलासा किया था कि कश्मीर में सक्रिय आतंकी बिहार से हथियार खरीद रहे हैं. इसके लिए पंजाब में पढ़ने वाले कुछ कश्मीरी छात्रों का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि अवैध हथियारों को घाटी तक लाया जा सके. 

बिहार से आतंकियों को 7 पिस्टल भेजे जाने की बात सामने आते ही एटीएस और पुलिस की अन्य एजेंसियों को जांच-पड़ताल में लगा गया था. जिसके बाद जावेद को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार जावेद की दोस्ती अलीगढ़ के एक कॉलेज में आतंकी कनेक्शन वाले कश्मीर के मुश्ताक नामक एक युवक से हुई थी. उसके कहने पर ही जावेद ने  सारण से 7 पिस्टल मुश्ताक को मुहैया कराई थी.  मुस्ताक ने पाकिस्तान के इशारे पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वालों तक यह पिस्तौल पहुंचाई.