ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

ATM में कैश डालने आए कर्मी की गोली मारकर हत्या, घटना को गार्ड ने दिया अंजाम

06-Apr-2022 02:19 PM

MOTIHARI: एटीएम में कैश डालने आए कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। एटीएम के गार्ड ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गार्ड को धर दबोचा। फिलहाल आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है। 

घटना मोतिहारी के राजाबाजार स्थित IDBI बैंक के एटीएम की है जहां कैश डालने के लिए एजेंसी का कर्मचारी एटीएम में पहुंचा था इसी दौरान किसी बात को लेकर एटीएम के गार्ड से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि गार्ड ने बंदूक से एजेंसी के कर्मी को गोली मार दी।


 गोली की आवाज सुनकर लोग एटीएम के आस-पास इक्ट्ठा हो गये। जिसके बाद आनन-फानन में लोग घायल कर्मी को लेकर सदर अस्पताल के लिए रवाना हो गये लेकिन अस्पताल पहुंचते ही घायल कर्मी ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी रमेश कुमार दास के रूप में हुई है। 


इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना से इलाके में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।