Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
08-Feb-2020 02:47 PM
GAYA: बिहार में क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. ताजा मामला गया का है, जहां अपराधियों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने सरेआम ATM काटकर 25 लाख रुपये उड़ा लिये हैं. घटना बोधगया थाना के दोमुहान मोड़ के पास की है. कृष्ण कन्हैया मार्केट में लगे एसबीआई बैंक का एटीएम काटकर अपराधियों ने 25 लाख रुपये पर हाथ साफ कर लिया.
बदमाशों ने एटीएम मशीन की निगरानी में लगे दो सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ डाला. घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बोधगया ट्रैफिक थाने का ऑफिस है जहां 24 घंटे पुलिस के अधिकारी तैनात रहते हैं. बावजूद इसके चोरी की इतनी बड़ी घटना को बदमाश अंजाम दे देते हैं और पुलिस को ख़बर तक नहीं लगती है.
बाद में घटना की सूचना मिलने पर गया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की तलाश कर रही है. वहीं क्राइम की इस बड़ी वारदात के बाद आसपास के दुकानदारों में डर का माहौल है.