ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / ATM काटकर लाखों रुपए ले भागे बदमाश, CCTV पर स्प्रे मारकर दिया घटना...

ATM काटकर लाखों रुपए ले भागे बदमाश, CCTV पर स्प्रे मारकर दिया घटना को अंजाम

31-Aug-2024 11:53 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधी और लुटेरों का तांडव जारी है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर में बेलगाम अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है।  यह घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज स्थित IDBI बैंक के ATM को गैस कटर से काटकर 2 लाख 78 हजार रुपए लेकर बदमाश फरार हो गए। घटना शनिवार अहले सुबह की है। तीन की संख्या में अपराधी मौके पर पहुंचे थे। सदर थाना की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 


दरअसल, शनिवार की अहले सुबह 3:40 बजे जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज के आर के टावर स्थित IDBI बैंक के पास सेडान गाड़ी से बदमाश पहुंचे।  उसके बाद एक बदमाश ने पहले IDBI बैंक के एटीएम की रेकी की। उसके बाद तीन बदमाश एटीएम के अंदर घुस गए। बदमाशों ने सभी सीसीटीवी पर काले रंग का स्प्रे कर दिया। ताकि उनकी कोई तस्वीर नहीं दिखे। 


इसके बाद महज 35 मिनट में तीनों बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम का बॉक्स काट दिया और उसमें रखे पैसे लेकर फरार हो गए। सुबह करीब 4:15 बजे बदमाश गाड़ी से संजय सिनेमा की ओर भाग गए। सबसे बड़ी बात यह है कि घटना की भनक किसी को नहीं लगी। जब सुबह 7 बजे गार्ड ने एटीएम क्षतिग्रत स्थिति में पाया जिसके बाद बैंक कर्मियों को मामले की जानकारी दी गयी। सूचना मिलते ही बैंक के अधिकारी आनन-फानन में पहुंचे। इसके बाद  मामले की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई।  जिसके बाद सदर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। 


वहीं घटना को लेकर बैंक के मैनेजर रमेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह कर्मियों के द्वारा सूचना मिली कि बदमाशों ने एटीएम काटकर पैसा उड़ा लिया। जिसके बाद हमलोग मौके पर पहुंचे। 2.78 लाख रुपया एटीएम में था। हमलोग पुलिस को मामले की जानकारी दे दिए हैं। पुलिस जांच कर रही है। बैंक परिसर और आस-पास के लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। 


उधर, पूरे मामले पर सदर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि बदमाशों ने IDBI बैंक के एटीएम के बॉक्स को काटकर पैसे ले गए हैं। आस-पास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। FSL की टीम को बुलाया गया है। वरीय अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।