ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

ATM में कैश डालने के बदले SIS कंपनी के कर्मी 4 करोड़ रुपए लेकर हुए फरार

19-Dec-2019 01:44 PM

RANCHI:  एटीएम में कैश डालने के बदले एसआईएस कंपनी के कर्मी 4 करोड़ सात लाख रुपए लेकर फरार होने का मामला सामने आया है. कंपनी के असिस्टेंड मैनेजर ने दोनों आरोपी कर्मचारियों पर रांची के नगर थाना में केस दर्ज कराया है. ये दोनों एसआईएस कैश सर्विस कंपनी के लिए रांची में कई माह से काम कर रहे थे.

दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले

कंपनी की और से पुलिस को बताया गया है कि दोनों कर्मचारी बिहार के रहने वाले है. आरोपी गणेश कुमार ठाकुर सुपौल और शिवम कुमार समस्तीपुर का रहने वाला है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है.

एटीएम में कम डालते थे पैसा

कंपनी की और से पुलिस को बताया गया है कि दोनों आरोपी को जिम्मे 20 एटीएम में कैश डालने की जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन दोनों ने निर्धारित रकम डालने के बदले एटीएम में कम पैसा डालते थे. दोनों ने यह गड़बड़ी 5 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर के बीच की है. कम पैसा डालने के दौरान दोनों ने 4 करोड़ 7 लाख रुपए 53 हजार रुपए अपने पास रख लिया. पैसे रखने के बाद 15 दिसंबर से दोनों ने ऑफिस आना बंद कर दिया. कंपनी ने जब संपर्क करने की कोशिश की तो दोनों का मोबाइल बंद मिला. जब कंपनी ने ऑडिट की तो पैसा गबन का खुलासा हुआ. गड़बड़ी के बाद कंपनी के कर्मी उस जगह पर पहुंचे जहां पर दोनों किराया के घर में रहते थे. लेकिन वहां पर ताला बंद था. मकान मालिक ने बताया की दोनों कई दिनों से यहां पर नहीं आ रहे हैं.