ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / बिहार : अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव, ग्रामीणों ने सीओ को...

बिहार : अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव, ग्रामीणों ने सीओ को आधा किमी तक खदेड़ा, जान बचाकर भागे अधिकारी

08-Jun-2021 12:51 PM

By Sushil

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ बिल्कुल गायब हो गया है. ताजा मामले में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया. इतना ही नहीं पथराव करने के अलावा उन्होंने सीओ और पुलिसकर्मियों को लगभग आधा किलोमीटर दूर तक खदेड़ा. 


घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के छोटी मोहनपुर गांव की है. दरअसल, मोहनपुर पंचायत के छोटी मोहनपुर गांव में मनरेगा के तहत सड़क निर्माण कराया जा रहा था. इस क्रम में कुछ ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को रोक दिया. इस बारे में लोगों ने बताया कि जिस जगह सड़क बन रही थी. वह जमीन अतिक्रमण को लेकर विवादित थी. ठेकेदार ने भी अतिक्रमण की जानकारी CO को दी थी. 


इसके बाद सीओ नवीन कुमार भूषण, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार और अंचल अमीन खुशबू कुमारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर पहुंचे. अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण भी शुरू कर दिया था लेकिन एक ग्रामीण से किसी बात को लेकर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार की नोक-झोंक हो गई. इस बात को लेकर ग्रामीण भड़क उठे और मामला मारपीट तक पहुंच गया. 


इसके बाद कुछ लोग लाठी डंडे लेकर घर से निकाल पड़े. पुलिस के उग्र तेवर के बाद ग्रामीण भी उग्र हो गए. धीरे धीरे मामला बिगड़ता चला गया और फिर पुलिस पर पथराव शुरू हो गया. अंचलाधिकारी की मानें तो पथराव करने वालों में ज्यादातर संख्या में महिलाएं थीं. इसलिए सुरक्षा के लिहाज से उन लोगों को पीछे हटना पड़ा. इस पूरे मामले में CO नवीन कुमार भूषण के बयान पर छोटी मोहनपुर गांव के करीब 13 लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य को बाधित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है.