ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / अटल पथ पर 40 से ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाते हैं तो हो...

अटल पथ पर 40 से ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाते हैं तो हो जाएं सावधान, रडार गन से लैस पटना पुलिस अब काटेगी चालान

30-Dec-2021 10:01 PM

PATNA: 2 हाई स्पीड रडार गन से लैस होकर पटना ट्रैफिक पुलिस अटल पथ पर आज उतरी। तेज रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों के खिलाफ मुहिम चलायी गयी। रडार गन की मदद से पांच सौ मीटर दूर से ही 40 KM प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से चल रही 46 गाड़ियों से जुर्माना वसूला गया। इस दौरान पुलिस लिखी कार को भी नहीं बख्शा गया। उन्हें भी दो हजार का चालान काटा गया। आज से इस मुहिम की शुरुआत की गयी है जो हर दिन चलेगी। 


पटना के अटल पथ पर लगातार हादसे हो रहे है। बीते दिनों ही एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। जिसमें एक हाई स्पीड कार ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पटना में ही पोस्टेड सेल्स टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर असीम कुमार की मौत हो गई थी। कार ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी थी। इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। इसी को देखते हुए पटना पुलिस ने इस अभियान की शुरुआत की है। 


ट्रैफिक इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि पटना के अटल पथ पर आज से अभियान शुरु किया गया है। इस दौरान कई हाई स्पीड  गाड़ियों को रोका गया और दो हजार रुपये का चालान काटा गया। इस दौरान कई लोगों ने इसका विरोध भी किया था। लेकिन पुलिस ने ऐसे सभी गाड़ियों का चालान काटा जो तेज गति में गाड़ी को ड्राइव कर रहे थे। 



news image

news image

news image