विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
30-May-2023 03:39 PM
By FIRST BIHAR
BUXAR: केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। नीतीश कुमार की राजनीति का अंत किस दिन होगा यह उन्होंने मीडिया को बताया है। बक्सर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 12 जून को विपक्षी दलों की बैठक पटना के ज्ञान भवन में होने जा रही है। उसी दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति का अंत हो जाएगा। इसे लेकर उन्होंने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भ्रम में जी रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि लाख कोशिश वे कर ले लेकिन नरेंद्र मोदी की प्रचंड आंधी में विपक्षी दल तिनके की तरह बिखर जाएगा। 2024 में बीजेपी रिकॉर्ड बनाएगी। एक बार फिर देश में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है।
अपने एक दिवसीय बक्सर दौरे पर पहुंचे स्थानीय सांसद व भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे जिला अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और नीतीश कुमार के बारे में बड़ी भविष्यवाणी भी कर डाली। अश्विनी चौबे ने इस दौरान नीतीश कुमार को पलटूराम जी महाराज बताया। कहा कि इनकी राजनीति का अंत 12 जून को हो जाएगा। ना कोई धार है नहीं है निराधार हैं चले है मोदी से टक्कर लेने के लिए। कहां से टक्कर ले रहे हैं सिर भी फट जाएगा और दांत भी झड़ जाएगे। वो दांत पेट में चला जाएगा। ललन सिंह ने कहा था कि नीतीश के पेट में विषैला दांत है यह एक बार फिर सिद्ध हो जाएगा।
अश्विनी चौबे ने कहा कि इस देश के अंदर कोई विपक्ष नहीं है। एक मात्र भारत की जनता है। पहले जनता फिर दल फिर व्यक्ति है। भारत की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार भी फिर मोदी की सरकार बनाएंगे और देश को तरक्की की राह पर ले जाएंगे। देश के लिए मोदी जी ने 9 साल बेमिसाल काम किया है। लोगों के सपनों को मोदी जी ने साकार किया है। फिर एक बार मोदी सरकार का सपना जरूर पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का फील गुड कब बैड फील हो जाएगा पता भी नहीं चलेगा। इस देश में एक ही प्रधानमंत्री होगा और वो होंगे नरेंद्र मोदी। नीतीश कुमार बिना मतलब इन सब झमेले में पड़े हुए हैं। नीतीश कुमार से बिहार तो संभल नहीं रहा है चले हैं देश को संभालने। बिहार में अपराध चरम है आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है और वो हाथ पर हाथ धड़े बैठे हैं। इनसे तो बिहार संभल नहीं रहा है और ये देश चलाने के लिए मुंगेरी लाल का सपना देख रहे हैं। इनका विचार बहुत गंदा है। गंदे विचार वालों का अंत निश्चित है।