मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
24-Aug-2024 10:19 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: असम से देवघर जाने के लिए श्रद्धालुओं के जत्था के साथ रवाना हुए बीएसएनएल के एसडीओ रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। बिहार के रहने वाले एसडीओ असम में तैनात हैं और जलाभिषेक करने के लिए असम से देवघर के लिए निकले थे लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटे हैं।
दरअसल, शनिवार को बेलहर थाना की पुलिस बीएसएनल में एसडीओ के पद पर असम में कार्यरत विजय कुमार प्रसाद को ढूंढते ढूंढते जमुई पहुंच गई। विजय कुमार प्रसाद बीते 24 जुलाई से लापता है। जिसको लेकर उनके परिजन परेशान है। लापता बीएसएनएल के एसडीओ विजय कुमार प्रसाद मुजफ्फरपुर के मोहद्दीपुर थाना सकरा के रहने वाले हैं।
बताया जाता है कि विजय कुमार प्रसाद असम से देवघर जाने के लिए निकले थे। सुल्तानगंज पहुंचने के बाद वह जल भरकर पैदल बाबाधाम के लिए निकल गए और बेलहर थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ के पास से वह लापता हो गए। जिसकी जानकारी परिजनों के द्वारा बेलहर थाने की पुलिस को लिखित रूप से दी गई। इस दौरान पुलिस को यह सूचना मिली कि लापता एसडीओ विजय कुमार प्रसाद जमुई के भाटचक गांव में देखे गए है।
बेलहर पुलिस लापता एसडीओ के भांजे के साथ उसे ढूंढने के लिए जमुई पहुंच गई। यहां भी लापता एसडीओ का कोई सुराग नहीं मिला। मामले की जानकारी देते एसडीओ के भांजा चितरंजन कुमार ने बताया कि विजय कुमार प्रसाद असम राज्य में बीएसएनएल में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। वह असम के न्यू बंगाल गांव से देवघर जाने के लिए सुल्तानगंज पहुंचे थे, जहां से वह जल लेकर देवघर जा रहे थे। तभी बेलहर थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ के पास से वह लापता हो गए।
उन्होने बताया कि आखिरी बार 24 जुलाई को 1:30 पर लापता एसडीओ से बात हुई थी। जमुई के जिलेबिया मोड़ में होटल चलाने वाले ने एसडीओ को भाटचक गांव में देखे जाने की बात परिजनों को बताई थी। पुलिस के साथ भाटचक गांव में जाकर पता किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। कुछ लोगों का कहना है कि उनको चोट लगी थी। परिजन महीने से उन्हें ढूंढ रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।