NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
17-Nov-2019 05:13 PM
By RAVI SHANKAR
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को पुलिस कंट्रोल करने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली. बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने भारी मात्रा में हथियार के साथ इलाके के कुख्यात अपराधी पम्पाल सिंह को दबोचा. पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
घटना पटना जिले के बाढ़ थाना इलाके की है. जहां दाहौर गांव में पुलिस ने कुख्यात अपराधी पम्पाल सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि पम्पाल सिंह पर बाढ़ थाने में कई मामले दर्ज हैं. कुछ ही दिन पहले पम्पाल सिंह ने टेंट व्यवसाई राधा रमन सिंह को गोली मारी थी. जिसमें उसकी बाल-बाल जान बची थी. उसके बाद फिर से पम्पाल सिंह ने व्यवसाई के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की.
ASP लिपी सिंह ने बताया कि पुलिस को इसकी लगातार तलाश थी. कई दिनों से इसके बारे में पता लगाया जा रहा था. अचानक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पम्पाल सिंह अपने घर के बगल के एक गौशाला में सोया हुआ है. सूचना मिलने के बाद बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने फौरन कार्रवाई करते हुए पम्पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से 17 कारतूस और दो देसी कट्टा भी बरामद किया.