सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात 'बजरंगी' गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के हंगामे पर FIR दर्ज, दो गिरफ्तार, 150 से ज्यादा पर केस दर्ज ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला सरकारी स्कूल में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, हेडमास्टर सस्पेंड, 2 शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा
12-Sep-2020 04:09 PM
DESK : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दो नकली किन्नरों की असली किन्नरों ने पिटाई कर दी. दरअसल, दोनों नकली किन्नर बधाई मांगने निकले थे और रास्ते में उनका पाला असली किन्नरों से पड़ गया. फिर क्या था, असली किन्नरों ने न सिर्फ नकली की चप्पल से जमकर धुनाई कर दी बल्कि उनके सिर मुंडवाकर उन्हें सड़क पर घुमाया.
नकली किन्नरों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से वायरल हो रहा है. मामला बागपत शहर में कोतवाली की टटीरी पुलिस चौकी के बाहर का है. सबसे हैरत की बात यह है कि पूरी वारदात पुलिसवालों के सामने हुई और पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही थी.

बाद में दोनों नकली किन्नरों को पीटते हुए किन्नर पुलिस चौकी ले गई जहां फिर से पुलिसकर्मियों के सामने उनकी चप्पलों से धुनाई की गई. दरअसल, किन्नरों के भेष में दो नकली किन्नर बधाई मांग रहे थे तभी इसकी सूचना किसी ने उस इलाके के किन्नर को दे दी.

इसके बाद असली किन्नर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी.