बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
14-Feb-2020 07:50 AM
PATNA: राजधानी पटना से क्राइम की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर से एक लड़की की किडनैपिंग की गई है. आरोप है कि एक ASI ने शादी की नियत से लड़की को किडनैप किया है. आरोपों के मुताबिक इस लड़की पर सिटी कोर्ट में बतौर पुलिस जमादार के पद पर कार्यरत पंकज कुमार सिंह का दिल आ गया, फिर शादी करने के लिए जबरदस्ती ASI ने लड़की को किडनैप कर लिया.
लड़की के घरवालों ने ASI पंकज कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. लड़की के घरवालों के मुताबिक पंकज ने शादी की नियत से लड़की को अगवा कर लिया है. लड़की की किडनैपिंग के बाद जब घरवालों ने आरोपी ASI के परिवार के लोगों से संपर्क कर घटना का विरोध किया तो लड़की के घरवालों को देख लेने की धमकी दी गई.
वहीं घटना के बाद से आरोपी एएसआई पंकज कुमार फरार हो गया है. लड़की की किडनैपिंग के बाद उसके परिजन थाने पहुंचे और ASI के खिलाफ केस दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से घटना की जांच कर रही है. पुलिस ने जल्द ही इस मामले का खुलासा करने के साथ लड़की की बरामदगी का भी भरोसा दिलाया है.