ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
19-Dec-2021 03:50 PM
SAMASTIPUR: बीते दिनों मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक की गयी। इस बैठक के बाद बिहार में शराबबंदी को और कड़ाई से लागू किया जा रहा है। इसकी एक बानगी समस्तीपुर में देखने को मिली। जहां एक दारोगा के घर से शराब बरामद किया गया है। घर से शराब निकलने के बाद दारोगा को भी गिरफ्तार किया गया है। जिले के पुलिस कप्तान मानवजीत सिंह ढिल्लो ने खुद यह कार्रवाई की। एसपी की इस कार्रवाई की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
अब तक यह सवाल उठ रहे थे कि शराबबंदी कानून की धज्जियां खुद पुलिस वाले ही उड़ा रहे है लेकिन इस बात में भी कुछ हद तक सच्चाई है। यह हम नहीं कह रहे है बल्कि समस्तीपुर में हुई छापेमारी में यह बात सामने आई है। यह छापेमारी किसी थाने की पुलिस ने नहीं की है बल्कि समस्तीपुर जिले के पुलिस कप्तान मानवजीत सिंह ढिल्लो ने यह छापेमारी खुद की और मौके से शराब की बोतलों के साथ एक एएसआई को भी गिरफ्तार किया है। शराब के साथ गिरफ्तार पुलिस पदाधिकारी अरुण पटेल विभूतिपुर थाने में तैनात हैं।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को इस बात की सूचना मिली थी कि अरुण पटेल अपने घर में शराब की बोतलें रखता है और उसे अन्य लोगों को उपलब्ध कराता है यही नहीं वह खुद भी शराब पीता है। इस बात की सूचना मिलते ही एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो खुद छापेमारी के लिए एएसआई के घर पर पहुंच गये।
शनिवार की देर रात अरुण पटेल के आवास पर की गयी छापेमारी में शराब की कई बोतलें बरामद की गयी। जिसके बाद मौके से एएसआई को भी गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल एएसआई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
