अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Nov-2020 10:32 AM
PATNA: बीजेपी के केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे चौबे ने कहा कि बिहार में सिर्फ डबल इंजन की सरकार ही चलेगी. बाकी सब चुनाव के बाद बंगाल की खाड़ी में नजर आएंगे. सभी को अपने बारे में पता चल जाएगा. चौबे ने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि वो तो खुद ट्रबल में हैं. इसलिए उनको ट्रबल नजर आता है. बिहार में एनडीए का इंजन कभी फेल नहीं होगा.
तेजस्वी पर साधा निशाना
अश्विनी कुमार चौबे ने तेजस्वी यादव पर भी पलटवार किया. तेजस्वी यादव बेरोजगार हैं. इसलिए बिहार में वह बेरोजगारी की बात करते हैं. उनका रोजगार अपहरण, अपराध और भ्रष्टाचार का है. वो पहली कैबिनेट से भ्रष्टाचार की कहानी लिखेंगे. अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि दूसरे चरण के मतदान में एनडीए का शानदार प्रदर्शन करेगा. एनडीए की दो तिहाई में सरकार बिहार में बनेगी.
कल बताया था यमराज
अश्विनी कुमार चौबे ने कहा था कि जंगलराज के जो दो युवराज हैं वो वास्तव में बिहार के लिए यमराज हैं. उन्होंने कहा कि अब जनता समझदार हो चुकी है. उन्हें दोनों युवराज नहीं चाहिए बल्कि विकास का मॉडल चाहिए और इस बार जनता भारी मतों से एनडीए को जीत दिलाकर दोनों युवराजों को यमराज के पास भेज देगी. अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में इस बार एनडीए की सरकार आना तय है. पहले चरण के मतदान में जनता ने एनडीए को भारी संख्या में वोट दिया है. जनता का यही प्यार दूसरे चरण में भी जरूर देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने संकल्प लिया है कि इस बार एनडीए को विकास के मुद्दे पर वोट देगी और वापस सरकार बनाएगी.