ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें.... Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी

अश्वनी चौबे के बयान पर जेडीयू का पलटवार, कुशवाहा बोले .. मानसिक हालात ठीक नहीं, राजनीति से संन्यास लेकर कराएं इलाज

अश्वनी चौबे के बयान पर जेडीयू का पलटवार, कुशवाहा बोले .. मानसिक हालात ठीक नहीं, राजनीति से संन्यास लेकर कराएं इलाज

07-Dec-2022 03:55 PM

PATNA  : जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा  ने भारत सरकार के मंत्री और भाजपा नेता पर जोरदार हमला बोला है।  कुशवाहा ने बातों ही बातों में केंद्रीय मंत्री के मानसिक हालात पर भी सवाल उठा दिया और राजनीति से संन्यास लेने तक की सलाह दे डाली। इसके साथ ही कुशवाहा ने इनके उम्र पर भी तंज किया है। 


दरअसल, केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए, यह तक कह डाला कि नीतीश कुमार नपुंसक हैं और उनके ही कारण बिहार भी नपुंसकता का शिकार हो रहा है। बिहार एक एक बार फिर से जंगलराज लौट आया है। अपराध अपने चरमसीमा पर हैं, लेकिन सीएम अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। जिसके बाद अब जदयू के तरफ से केंद्रीय मंत्री के इन आरोपों का जवाब दिया गया है। 


जदयू के तरफ से  केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे के द्वारा सीएम को नपुंसक बोलने वाले बयानों पर पलटवार करते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा  ने कहा कि हमें तो ऐसा लगता है कि अश्वनी चौबे का उम्र काफी अधिक हो गया है, इसलिए उलूल-जुलूल बातें कर रहे हैं। वो खुद एक बड़े पद पर हैं उसके बाबजूद इस तरह का बयान दे रहे हैं। हम उनके इस बयान का घोर निंदा करते हैं। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, अब यह बिल्कुल  साफ़ हो गया है कि भाजपा अब हताश और चिंतित हो गई है।  इसलिए उनके जो बड़े नेता हैं वो कुछ भी अनाप - शनाप बोले जा रहे हैं।  जिसका कहीं भी कोई भी मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि अश्वनी चौबे की मानसिक हालात ठीक नहीं हैं , ऐसे में उन्हें घर के अंदर ही एक कमरे में रहने की जरूरत है। इसके साथ ही कुशवाहा ने चौबे को सलाह देते हुए यह भी कह डाला कि, उनकी उम्र हो गई है, इसलिए अब उनको राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। उनको अब आराम से अपना खुद का इलाज करवाना चाहिए।