Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत
06-Aug-2023 06:49 PM
By First Bihar
PATNA: मुजफ्फरपुर में आशुतोष शाही हत्याकांड के 17 दिन बाद सरकार को लगा है कि पुलिस ने लापरवाही बरती थी. बिहार सरकार ने आज मुजफ्फरपु के दो डीएसपी का ट्रांसफर कर दिया है. मुजफ्फरपुर में नये डीएसपी के साथ साथ एएसपी की भी तैनाती की गयी है. बिहार सरकार के गृह विभाग ने तीन आईपीएस अधिकारी औऱ पांच डीएसपी का ट्रांसफर किया है.
मुजफ्फरपुर के दो डीएसपी का ट्रांसफर
बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मुजफ्फरपुर नगर डीएसपी राघव दयाल और डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय का ट्रांसफर कर दिया गया है. राघव दयाल को बीएमपी-11 में डीएसपी बना कर जमुई भेजा गया है तो मनोज पांडेय को बीएमपी-12 में डीएसपी बना कर सुपौल भेजा गया है.
मुजफ्फरपुर में एएसपी की पोस्टिंग
ताबड़तोड़ अपराध से सहमे मुजफ्फरपुर में आईपीएस अधिकारी अवधेश दीक्षित को एएसपी (नगर) बनाकर भेजा गया है. वहीं, शहरियार अख्तर को मुजफ्फरपुर पूर्वी का डीएसपी बनाया गया है. अवधेश दीक्षित फिलहाल पटना के पालीगंज में एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं. वहीं, शहरियार अख्तर एसडीआरएफ में डीएसपी पद पर तैनात थे.
3 आईपीएस का ट्रांसफर
राज्य सरकार ने इसके साथ साथ दो औऱ आईपीएस अधिकारी का ट्रांसफर किया है. स्पेशल ब्रांच में एसपी के पद पर तैनात दीपक बरणवाल को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का एसपी बनाया गया है. वहीं पोस्टिंग की प्रतीक्षा में पुलिस मुख्यालय में बैठे सुधीर कुमार पोरिका को विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है. इसके अलावा आर्थिक अपराध इकाई में डीएसपी पद पर तैनात अमन कुमार को पालीगंज का नया एसडीपीओ बनाया गया है. वहीं, एसटीएफ के डीएसपी अमन कुमार को एसडीआरएफ में डीएसपी बनाया गया है.