Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
29-May-2020 06:45 PM
PATNA : बिहार में सामाजिक संगठन चलाने वाले आशुतोष कुमार राजनीति में एंट्री लेने वाले हैं. विधानसभा चुनाव के पहले आशुतोष कुमार ने राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया है. आशुतोष कल यानी शनिवार को अपनी नई पार्टी का ऐलान करेंगे.
आशुतोष कुमार सामाजिक तौर पर बिहार में सक्रिय रहे हैं. उन्होंने अपने साथ युवाओं का एक संगठन भी खड़ा किया है. बीते साल पटना के गांधी मैदान में आशुतोष ने एक रैली भी की थी. लेकिन यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक आयोजन था. अब आशुतोष राजनीति के मैदान में उतरने जा रहे हैं हालांकि उनके लिए सामने बड़ी चुनौती है.
अपनी नई पार्टी की घोषणा के पहले आशुतोष कुमार से जुड़े सूत्रों ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह बिहार के अंदर अपने उम्मीदवार उतारेंगे. महागठबंधन और एनडीए से फिलहाल किसी तरह के गठजोड़ की कोई उम्मीद नहीं दिखती है. आशुतोष ने जो सामाजिक संगठन खड़ा किया था उसके बूते वह राजनीतिक संगठन खड़ा करने की तरफ कदम आगे बढ़ाएंगे अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि शनिवार को नई पार्टी की घोषणा करते वक्त वह क्या कुछ एलान करते हैं.