madhepura news : युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार में मातम का माहौल; पुलिस जांच में जुटी Bihar News: ढोंगी बाबा ने वास्तुदोष का झांसा देकर चुराया लाखों का सोना, जांच में जुटी पुलिस Madhepura crime news : पुलिस आईडी और वर्दी पहन वाहन चालकों से पैसे वसूलने वाला फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार; इस तरह सच आया सामने Bihar News: बिहार में अवैध बालू खनन पर सख्त कार्रवाई, मद्य निषेध विभाग की मदद से होगी निगरानी Bihar Medical College : बिहार के सभी 38 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान, सम्राट चौधरी ने 3 साल में पूरा करने की समय सीमा बताई Bihar News: दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड से बेली रोड कनेक्शन, नए वैकल्पिक मार्ग से ट्रैफिक घटेगा दबाव Bihar Cabinet Meeting : बिहार कैबिनेट बैठक आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में नौकरी, रोजगार और कौशल विकास पर बड़े फैसले होने की संभावना Cancelled Trains: रेलवे ने रद्द की इन रूट्स पर चलने वाली कई ट्रेनें, सफर प्लान करने से पहले यहाँ देखें लिस्ट Sarkari Naukri: बिहार के युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया अवसर, वेतन ₹1,12,400 तक.. RJD MLA Chandrashekhar : राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर पर रंगदारी का गंभीर आरोप, सदर थाना में केस दर्ज
20-Mar-2024 11:16 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार के कुख्यात अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में इंजीनियर लड़की से शादी रचा ली है। खरमास के महीने में अशोक महतो ने पटना के मंदिर में शादी रचाई है। उम्र के इस पड़ाव में शादी के पीछे की वजह सियासी है। अशोक महतो ने अपनी पत्नी को मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी की है। कहा जा रहा है कि महागठबंधन के टिकट पर अशोक महतो ललन सिंह के खिलाफ अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतार सकता है। से वही अशोक महतो है, जिसके ऊपर खाकी: द बिहार चैप्टर नाम की वेब सीरिज बन चुकी है।
दरअसल, अपराध और अपराधियों की अंतिम शरणस्थली राजनीति को ही माना जाता है। बिहार की सियासत में ऐसे कई राजनेता हैं जो आपराधिक पृष्ठभूमि से आते हैं। ऐसे लोग अपनी आपराधिक छवी को ठीक करने के लिए अक्सर राजनीति का सहारा लेते हैं। अब जब लोकसभा का चुनाव होने वाला है तो एक बार फिर से इस तरह की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। लोकसभा चुनाव इसको लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और हर कोई अपनी-अपनी गोटी सेट करने में लगा हुआ है।
बिहार के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल में शुमार अशोक महतो ने भी कुछ इसी तरह की तैयारी की है। अशोक महतो नवादा जेल ब्रेक कांड समेत कई संगीन मामलों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। पिछले साल जेल से रिहा होने के बाद अब अशोक महतो राजनीति में उतरने का मन बना लिया है। मुंगेर लोकसभा सीट से जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ ताल ठोकने के लिए अशोक महतो ने आरजेडी से संपर्क साधा है।
अशोक महतो ने कुछ दिन पहले ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की थी और लोकसभा चुनाव लड़ने की ईच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद लालू प्रसाद ने अशोक महतो को सलाह दी थी कि सजायाफ्ता होने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ सकता है, इसलिए पहले वह शादी रचा ले। लालू की सलाह पर आखिरकार कुख्यात अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में उसने लखीसराय की रहने वाली 46 वर्षीय अनिता कुमारी से शादी रचा ली है। अशोक महतो ने मंगलवार को खरमास के महीने में पटना के करौटा मंदिर में अनिता के साथ सात फेरे लिए।
अशोक महतो की शादी की तस्वीरे सामने आने के बाद सियासत गर्म हो गई है। कुख्यात अशोक महतो आरजेडी के टिकट पर मुंगेर लोकसभा सीट से अपनी पत्नी अनिता को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी की है। मुंगेर की सीट जेडीयू के कोटे में है। इस संसदीय सीट से जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दो बार से जीतते आए हैं और इस बार भी मुंगेर की सीट से ही चुनाव लड़ने वाले हैं।
अगर कुख्यात अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी मुंगेर सीट से लोकसभा का चुनाव मैदान में उतरती हैं तो जेडीयू को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। इससे पहले सीवान के बाहुबली अजय सिंह ने खरमास के महीने में कविता सिंह से शादी की थी। अजय सिंह की पत्नी कविता सिंह फिलहाल सीवान से जेडीयू की सांसद हैं।