ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / अशोक चौधरी ने तेजस्वी को दी शादी की बधाई, नीति आयोग के रिपोर्ट...

अशोक चौधरी ने तेजस्वी को दी शादी की बधाई, नीति आयोग के रिपोर्ट पर कही ये बात

10-Dec-2021 01:45 PM

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शादी कर ली है. उन्होंने शादी दिल्ली में की है. शादी समारोह में सिर्फ करीबी परिवार के लोग पहुंचे थे. लेकिन मीडिया में यह खबर आते ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है. बिहार के कई नेताओं ने शादी की शुभकामना दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, तारकिशोर प्रसाद सहित तमाम नेताओं ने बधाई दी है.


भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने भी तेजस्वी यादव को शादी की बधाई दी है. तेजस्वी यादव के दिल्ली में शादी किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है. कुछ परिस्थितियां जरूर रही होंगी कि उन्होंने दिल्ली में शादी की है. यह उनका व्यक्तिगत मामला है. सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि हम उनको नए दांपत्य जीवन की बधाई देते हैं.


मंत्री अशोक चौधरी आज जनता दल यू कार्यालय में कार्यकर्ता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तो लगातार जनता से मिलते रहे हैं. नीति आयोग की रिपोर्ट पर अशोक चौधरी ने कहा कि नीति आयोग ने जो पैमाना बनाया है हमने किस तरीके से हर क्षेत्र में काम किया है और पत्र लिखा गया है.


अब पत्र के माध्यम से नीति आयोग को राज्य सरकार ने किस तरीके से विकास का काम किया है उस पत्र में उसकी जानकारी दी गई है. पत्र में हमने इस बात का उल्लेख किया है कि किस परिस्थिति से किस परिस्थिति में आज बिहार को नीतीश कुमार ने लाया है. अशोक चौधरी ने नीति आयोग पर उल्टा सवाल कर दिया कि नीति आयोग का पैमाना क्या है यह बता नहीं रहा.