बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
05-Mar-2023 08:23 AM
By First Bihar
MADHUBANI : बिहार में भोजपुरी गानों में अश्लीलता को लेकर लगातार सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस प्रसाशन के तरफ से लागतार एक्शन लिया जा रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के मधुबनी से निकल कर सामने आ रही है। जहां अश्लील गाना बजा रहे युवक को गाना बजाने से मना किया गया तो उपद्रवियों ने आधा दर्जन पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस पत्थरबाजी की घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी के हरलाखी के थानाध्यक्ष अनोज कुमार किसी केस के अनुसंधान में जयनगर गए थे। वहां से लौटने के क्रम में विशौल गांव के पास शादी कार्यक्रम में रथ पर अश्लील गाना बजाया जा रहा था। जिसके बाद वो वहां पहुंचे ओर अश्लील गाना बजाने से मना किया। जिसके बाद कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने रथ को जब्त कर लिया। उपद्रवियों के हमले से हरलाखी थाना के एसएचओ भी बुरी तरह से घायल हो गए।
इस घटना में जख्मी पुलिसकर्मियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमगांव में कराया गया। जख्मी पुलिसकर्मियों में हरलाखी थाना के थानाध्यक्ष अनोज कुमार, खिरहर थाना के थानाध्यक्ष अंजेश कुमार, चौकीदार सुरेश राम सहित अन्य कई पुलिस कर्मी शामिल हैं। इसके जवाब में पुलिस के द्वारा हवाई फायरिंग करने की बात भी सामने आ रही है।
इधर, पुलिस ने घटना में संलिप्त कई लोंगो को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस प्रशासन के ऊपर हुई पत्थरबाजी की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही पूरे गांव में तनाव का महौल बना हुआ है। आपको बताते चलें कि, अश्लील गाना को लेकर पुलिस विभाग को निर्देश दिया गया है। इसको लेकर पुलिस काफी सक्रिय हैं। वहीं, इस निर्देश के बाद हरलाखी थाना प्रशासन अश्लील गाना पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है।