ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / असदुद्दीन ओवैसी पर FIR, नूपुर शर्मा और यति नरसिंहानंद पर भी केस दर्ज

असदुद्दीन ओवैसी पर FIR, नूपुर शर्मा और यति नरसिंहानंद पर भी केस दर्ज

09-Jun-2022 01:50 PM

DESK: दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। ओवैसी पर बुधवार को भड़काऊ भाषण दिये जाने का आरोप है। इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वामी यति नरसिंहानंद पर भी केस दर्ज किया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा समेत 11 लोगों को नामजद किया था।


दिल्ली पुलिस की IFSO शाखा ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी यति नरसिंहानंद के अलावा नूपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर्रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 


इन लोगों पर नफरत भरे बयानों से माहौल बिगाड़ने का आरोप है। असुदुद्दीन ओवैसी पर केस दर्ज होने के बाद पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना के बाहर AIMIM के कार्यकर्ता पहुंच गये और जमकर नारेबाजी करने लगे। 


हंगामा कर रहे कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि कुछ लोग नफरत की राजनीति कर रहे है। अपनी वाणी से विभिन्न समूहों को उकसा रहे हैं और ऐसी स्थिति पैदा कर रहे है जिससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो।