ब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / news / असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विरोध, राहुल गांधी 'गो बैक' के...

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विरोध, राहुल गांधी 'गो बैक' के लगे नारे

21-Jan-2024 10:19 PM

By First Bihar

DESK: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश के राजगढ़-होलोंगी इलाके से हुई थी। असम में पहुंचे राहुल गांधी को रविवार देर शाम लोगों के विरोध का सामना करना पड़ गया। नागांव के आमबगान में लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 


भीड़ में शामिल लोगों ने इस दौरान राहुल गांधी गो बैक के नारे लगाए। गो बैक लिखे तख्तियों को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने इस दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ भी नारेबाजी की। लोगों ने इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाये। राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का वीडियो सामने आया है।


जिसमें राहुल गांधी एक दुकान में दिख रहे हैं वही दुकान के बाहर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों के विरोध को देखते ही सुरक्षाकर्मी राहुल गांधी को वहां से कार में बिठाकर ले गये। 


इससे पहले असम के सोनितपुर जिले से जब यह यात्रा निकल रही थी तभी भीड़ ने राहुल गांधी की बस को रोक दिया जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी बस से नीचे उतर गये। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवां दिन है। राहुल गांधी ने आज असम सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार न्याय यात्रा में शामिल नहीं होने के लिए लोगों को धमका रहे हैं। मार्गों पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। 


राहुल गांधी विश्वनाथ असल के विश्वनाथ चरियाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल करेगी। यह राहुल गांधी की यात्रा नहीं बल्कि लोगों की आवाज उठाने की यात्रा है।राहुल गांधी की यात्रा नहीं है। यह लोगों की आवाज उठाने की यात्रा है। राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए हिमंत बिस्व सरमा  को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया।