Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
06-Oct-2021 01:37 PM
DESK: मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस के मामले में एनसीबी ने आठ और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चार आयोजक भी शामिल है। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के जिन 4 आयोजकों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान गोपाल जी आनंद, समीर सहगल, मानव सिंघल और भास्कर अरोड़ा के रूप में की गयी है। इसी कंपनी को 2 से 4 अक्टूबर तक क्रूज पर आयोजित होने वाली पार्टी की जिम्मेदारी थी। वही इसके अलावे 4 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक आर्यन का दोस्त और एक ड्रग पैडलर शामिल है। वही गांधी नगर स्थित फोरेंसिंक लैब में आर्यन के फोन को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद इस फोन से और भी राज खुलने की उम्मीद है।
अब तक इस मामले में एनसीबी ने कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कस्टडी में जो लोग है उनके नाम हैं..आर्यन खान, मुनमुन धमेचा,अरबाज मर्चेंट, इसमीत सिंह,मोहक जसवाल,गोमित चोपड़ा, नुपुर सारिका, विक्रांत छोकरी, अब्दुल कादिर शेख, श्रेयस नायर, मनीष राजगरिया, अविन साहू, गोपालजी, आनंद, समीर सहगल, मानव सिंघल और भास्कर अरोड़ा। फिलहाल एनसीबी ने आर्यन के फोन की क्लोनिंग कर उसे फोरेंसिग जांच के लिए भेजा है।
वॉट्सऐप चैटिंग के जरिए ड्रग्स को लेकर कई अहम जानकारियां एनसीबी को मिली हैं। इनमें कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी शामिल हैं। गांधी नगर स्थित फोरेंसिंक लैब में आर्यन के फोन को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद इस फोन से और भी राज खुलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि आर्यन 7 अक्टूबर तक के लिए NCB की कस्टडी में हैं। मुंबई से गोवा जा रहे इस क्रूज पर NCB द्वारा की गई छापेमारी में हशीश, एमडी, कोकीन की भारी मात्रा पाई गई थी।
NCB को इस ड्रग्स पार्टी की सूचना मिली थी। यह पता चला था कि इस पार्टी में शामिल होने के लिए 80 हजार रुपए से लेकर लाखों रुपए तक वसूले गए थे। इसी सूचना के आधार पर पार्टी में शामिल होने के बहाने NCB के कुछ अधिकारी क्रूज में घुस गए। अंदर का नजारा देखने के बाद इस टीम ने बाहर बैठे अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद NCB टीम ने शनिवार की रात छापेमारी की जिसमें कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल था।