BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
09-Oct-2021 08:22 AM
PATNA : पटना के बहुचर्चित रूपेश सिंह हत्याकांड के आखिरी आरोपी आर्यन के खिलाफ पटना पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है. इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या के मामले में आर्यन जयसवाल की गिरफ्तारी सबसे आखिर में हुई थी. पुलिस ने उसके खिलाफ अब एक सौ पन्नों की चार्जशीट दायर की है. अब तक के पटना पुलिस की तरफ से मुख्य आरोपित ऋतुराज समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है.
पटना पुलिस की तरफ से जो चार्ज सीट दायर की गई है, उसके मुताबिक आर्यन रूपेश सिंह की हत्या के दौरान बाइक चला रहा था. आर्यन और पुष्कर नाम के आरोपी बाइक चला रहे थे. जबकि ऋतुराज और सौरव ने रूपेश सिंह को गोली मारी थी. हत्या के बाद सभी आरोपी देवघर भाग गए थे और वहां पूजा-अर्चना की थी. पटना के शास्त्री नगर थाना इलाके में रूपेश सिंह की हत्या उनके अपार्टमेंट के गेट पर ही कर दी गई थी.
11 जनवरी को हुई इस घटना के बाद पटना पुलिस ने 2 फरवरी को मुख्य आरोपी ऋतुराज को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने रूपेश सिंह की हत्या के पीछे और रोडवेज की वारदात को कारण बताया. हालांकि यह बात बहुत लोगों के गले नहीं उतरी लेकिन पुलिस ने बाद में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया.
24 मार्च को पटना पुलिस ने दूसरे आरोपी सौरव कुमार उर्फ पवन को गिरफ्तार किया. चारों ने ऋतुराज के साथ मिलकर रूपेश पर गोलियां चलाई थी. 5 अप्रैल को पुलिस ने जयशंकर और पुष्कर को गिरफ्तार किया और बीते 11 जुलाई को आर्यन जयसवाल की गिरफ्तारी हो गई.