ब्रेकिंग न्यूज़

पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक

Home / news / अरवल: RJD के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के बेटे की गोली मारकर हत्या

अरवल: RJD के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के बेटे की गोली मारकर हत्या

15-Apr-2023 07:44 AM

By First Bihar

ARWAL : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के अरवल से है जहां राजद के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के बेटे दिवाकर कुमार की हत्या सोन के तटीय इलाके में की गई है। अरवल-औरंगाबाद के सीमा पर हिच्छन बीघा गांव के सोन तटीय इलाके में शुक्रवार की शाम इस घटना को अंजाम दिया गया। 


दरअसल, राजद के  पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के बेटे दिवाकर कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की वजह क्या है यह अभी तक  स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर औरंगाबाद और अरवल पुलिस कैंप कर रही है। यह घटना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के समधीआना हिच्छन बीघा गांव के समीप हुई है। फिलहाल दो जिले का बॉर्डर होने के कारण पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए लगातार  छापेमारी कर रही है।


मालूम हो कि,  पूर्व विधायक रविंद्र सिंह  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के काफी करीबी थे और अरवल सीट से दो-दो बार राजद के टिकट से विधायक भी रहे हैं। फिलहाल इस  घटना को उपरांत पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर अरवल और औरंगाबाद की पुलिस पहुंची है। पुलिस इस मामले की पड़ताल में गुट गई है ।