मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-Nov-2024 09:27 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल जिले में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी जारी है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से 100 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। वही एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन में भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर टीम ने मानिकपुर थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 100 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 900 लीटर थी।
इस मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि विभाग इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है।