ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / अरवल में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, सरकार की नीतियां शिक्षकों के...

अरवल में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, सरकार की नीतियां शिक्षकों के लिए उदासीन-जीवन कुमार

29-Jan-2023 08:28 PM

By First Bihar

ARWAL: अरवल के अरोमा होटल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विनोद कुमार, कृष्ण तिवारी और अरुणा कुमारी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सं० 02 के MLC प्रत्याशी जीवन कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया।


कार्यक्रम में शामिल शिक्षक विनोद, कृष्ण तिवारी और अरुणा कुमारी ने अपने शिक्षण वर्षों से  सभी को रूबरू कराया अपने शिक्षक जीवन काल में क्या परेशानियाँ आयी I कैसे सरकार की नीतियाँ शिक्षकों के लिए कष्टप्रद रही ये उजागर किया। कहा कि पिछले कई वर्षों से शिक्षकों से झूठा वादा किया जाता रहा है I अब इस झूठे वादे करने वाले से सभी शिक्षको को दूर रहने की सलाह दी। 


विनोद कुमार ने करुणा भरे शब्दों में सभी शिक्षक बंधुओं से एकजुट होने की बात कही कि अब हमें और सरकार के नुमाइदों से धोखा नहीं चाहिए। हम सभी बदलाव चाहते थे लेकिन अभी तक कोई मजबूत प्रतिनिधि नहीं मिला था लेकिन आज जीवन कुमार से मिलकर यह कमी पूरी हुई I हम सभी शिक्षकों को अब मजबूत कंधा चाहिए जो जीवन कुमार हैं। ये हमारी बातों को सदन में मजबूती से उठाएगें I


 विनोद कुमार ने कहा कि वे जीवन कुमार को उस समय से जानते हैं जब वे बिहटा में चुनाव प्रक्रिया में एक शिक्षक की निधन की खबर सुनकर 7 दिन सड़क पर धरना दिए थे और उनके परिवार को न्याय दिलाया था I 


मौके पर जीवन कुमार ने कहा कि आप शिक्षकों ने जो हमारे ऊपर समर्थन जताया है खून की एक बूंद भी हमारे शिक्षक हित को समर्पित रहेगा I हम बुलंदी से आपकी आवाज को सदन में उठाएगें हम समान काम के लिए समान वेतन तथा स्थानान्तरण की निति बनवाएगें जीवन कुमार ने शिक्षको से कहाँ की एक आज्ञाकारी पुत्र की भाँती तथा लक्ष्मण जैसा भाई बनकर आपके लिए सदैव तत्पर रहूँगा I

news image

news imagenews image

news image

news image