ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / अरवल में पैक्स चुनाव नामांकन के दौरान मुखिया की पिटाई, मारपीट में 6...

अरवल में पैक्स चुनाव नामांकन के दौरान मुखिया की पिटाई, मारपीट में 6 लोग जख्मी

02-Dec-2019 03:10 PM

ARWAL : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है अरवल जिले से जहां पैक्स चुनाव के नामांकन के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. मारपीट की इस घटना के दौरान एक पक्ष के लोगों ने मुखिया को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया है. मुखिया संघ के अध्यक्ष समेत आधा दर्जन लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात जिले के करपी प्रखंड की है. जहां करपी प्रखंड कार्यालय परिसर में मुखिया संघ के अध्यक्ष की जमकर पिटाई हुई. मिली जानकारी के मुताबिक पैक्स चुनाव के नॉमिनेशन के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गई. इस दौरान वहां मुखिया भी मौजूद थे. दोनों पक्षों में देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए. जिसमें मुखिया को काफी गंभीर चोटें आईं. 


मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के ऊपर पथराव भी किया गया. इस पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. जख्मी मुखिया ने बताया कि मामूली सी बात पर विवाद शुरू हुआ था. दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने की कोशिश की जा रही थी. इस दौरान मारपीट शुरू हो गई. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.